विधान सभा चुनाव के लिए संगठन को धार देगी बसपा

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BSP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) आगामी विधान सभा चुनाव ले लिए बसपा ने संगठन की धार तेज  कर कर दी| पार्टी की समीक्षा बैठक में पदाधिकारियों की नब्ज टटोल कर उन्हें संगठन को मजबूत करनें के निर्देश दिये|
सोमवार को नगर के ठंडी सड़क स्थित एक गेट्स हाउस में बसपा की संगठन समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया| जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में पंहुचे राज्य सभा सांसद व पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अशोक सिद्धार्थ व पूर्व एमएलसी नौशाद अली नें संगठन क समीक्षा की| राष्ट्रीय महासचिव नें कहा कि संगठन में जो निष्क्रिय पदाधिकारी है उनकी जगह पर सक्रिय पदाधिकारियों को जगह मिले| उन्होंने कहा कि विधान सभा चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ता तेजी के साथ लगें क्योंकि समय कम बचा है| बैठक में मंडल, बूथ स्तर के पदाधिकारियों को भी सक्रिय किया गया|
इस दौरान मुख्य सेक्टर प्रभावी बौद्ध प्रिय गौतम, प्रवेश कुरील, शिव कुमार गौतम, जिलाध्यक्ष बसपा नरेंद्र पाल गौतम, सुभाष गौतम आदि रहे|