पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष का पुत्र भी हारा प्रधानी

FARRUKHABAD NEWS PANCHAYAT ELECTION Politics

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ० भूदेव राजपूत का पुत्र भी प्रधानी का चुनाव हार गया| जिससे उनके खेमे में मायूसी है|
विकास खंड बढ़पुर की ग्राम पिथुपुरमेंहदिया निवासी भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भूदेव राजपूत का पैत्रक गाँव है| जहाँ से उनका पुत्र तरुण देव के खिलाफ गाँव से ही दुर्विजय ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ रहे थे| लेकिन सत्ता होनें के बाद भी पूर्व जिलाध्यक्ष का पुत्र तरुण 432 मतों पर ही मात खा गया| जबकि गाँव के दुर्विजय सिंह नें 542 मत ले जीत का ताज पहना|