बबूल के पेंड पर झूलती मिली युवती की लाश, हत्या की आशंका

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) बीती रात घर से गायब हुई युवती की लाश बबूल के पेंड पर संदिग्ध हालत में फांसी पर झूलती मिली| घटना के पीछे हत्या की आशंका जाहिर की जा रही है| पुलिस नें पड़ताल की|
थाना क्षेत्र के ग्राम गौंटिया निवासी 16 वर्षीय नीरजा पुत्री  नन्दलाल की लाश थाना क्षेत्र के सबलपुर वनविभाग की भूमि पर खड़े बबूल के पेंड पर दुपट्टे से झूलती मिली| घटना की सूचना मिलने पर मृतका की माँ ऊषा देवी के साथ ही अन्य परिजन मौके पर आ गये उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
सीओ अजेय शर्मा, थानाध्यक्ष देवेन्द्र गंगवार ने मौके पर पंहुच जाँच पड़ताल की| घटना के पीछे गाँव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है| पुलिस पड़ताल कर रही है| परिजनों नें हत्या कर शव लटका देनें का आरोप लगाया| सीओ अजेय शर्मा नें बताया कि जाँच की जा रही है| जाँच के बाद कार्यवाही होगी|