कमालगंज षष्टम से विजय यादव का नामांकन

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य विजय यादव नें अपने समर्थको के साथ पंहुच कर सादगी के साथ अपना जिला पंचायत कमालगंज षष्टम से नामांकन किया|
दोपहर बाद नामांकन करनें पंहुचे विजय नें अपना नामांकन पत्र दाखिल किया| नामांकन दाखिल करनें के बाद कहा कि उन्होंने हमेशा कमजोर और जरूरत मंदों की मदद की है| लिहाजा आगे भी उनका यह कार्य जारी रहेगा| चुनाव आते जाते रहते है लेकिन व्यक्ति का व्यक्तित्व कभी नही बदलता| वह जरूरत मंदों की मदद के लिय हमेशा तत्पर हैं| उनके साथ अजय यादव, बंटी यादव आदि मौजूद रहे|