खेत की रखवाली कर रहे वृद्ध की गोली मारकर हत्या

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कंपिल संवाददाता) बीती रात खेत की रखवाली कर रहे वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी गयी| पुलिस नें शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम दिवरैया निवासी राम पाल सिंह पुत्र मुंशी लाल नें पुलिस को तहरीर दी| जिसमे बताया कि उसके भाई तिलकराम शाक्य बीती रात तंबाकू की फसल की रखवाली करनें गये थे| बीती रात जब तक 3:30 बजे फोन किया तो फोन नही उठा| जब खेत में जाकर देखा तो उनके सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी| रामपाल नें गाँव के ही साहब सिंह पुत्र मंगली, मोहित पुत्र साहब सिंह, अवधेश पुत्र रतिराम से रंजिश बताकर तहरीर में में नामजद किया है| पुलिस नें आरोपियों खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है| पुलिस नें मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की| मुकदमें की विवेचना थानाध्यक्ष जेपी यादव को दी गयी है| डॉग स्क्वायड टीम नें भी आरोपियों तक पंहुचने का प्रयास किया|
सीओ कायमगंज राजवीर गौर शव् को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है| तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है| जाँच कर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी|