अपडेट: संदिग्ध हालत में लहुलुहान पड़ी मिली भट्टा मजदूर की लाश, हत्या की आशंका

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीती शाम घर से गायब हुए भट्टा मजदूर की लाश हाई-वे के किनारें लहुलुहान हालत में पड़ी मिली| परिजनों नें हत्या का आरोप लगाया|
कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के ग्राम काली तलैया निवासी 18 वर्षीय अमन पुत्र रामविलास थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के जसमई स्थित एक ईंट भट्टे पर मजदूरी करता था| उसका विवाह कोतवाली कायमगंज के ग्राम अलेपुर निवासी भईयालाल की पुत्री वर्षा के साथ तय हुआ था| 28 मई को बारात जानी थी| घर में विवाह की खुशियों के आगमन की तैयारी चल रहीं थी|
मृतक अमन के ताऊ रामसागर नें बताया कि वह कल शाम काम से लौटा और लगभग 6 बजे घर से निकला| रात में जब घर नही लौटा तो उसके परिजनों नें उसकी खोजबीन शुरू की| जिसके बाद बुधवार सुबह उसका शव कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के इटावा-बरेली हाई-वे पर बजरंग रेस्टोरेंट के निकट कच्ची सड़क पर पड़ा मिला| उधर नें निकले लोगों नें साइकिल पर एक युवक का शव पड़ा देखा तो अमन के घर पर सूचना दी| परिजन नें आकर उसकी शिनाख्त कर ली| जिसके बाद कोहराम मच गया| कोतवाल जेपी पाल, चौकी इंचार्ज सेंट्रल जेल जितेन्द्र चौधरी आदि फोर्स के साथ मौके पर आ गये| उन्होंने जाँच पड़ताल की| युवक के माथे पर छोटा घाव और पीछे के हिस्से के चीथड़े उठे हुए हैं| जिससे आशंका जाहिर की जा रही कहीं गोली तो नही मारी गयी| लेकिन फिलहाल पुलिस अमन की मौत दुर्घटना से मान कर चल रही है| मृतक की माँ सुधा देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक के पिता रामविलास की मौत बीते तीन वर्ष पूर्व हो चुकी है| पुलिस नें शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा|
घर से जाने से पूर्व माँ से की थी फोन पर बात
बीते कुछ दिन पूर्व ही मृतक अमन की माँ सुधा जनपद कन्नौज के छिबरामऊ के वित्तिया मोहल्ला अपनी बहन के घर  गयी थी| घर से निकलने से पूर्व अमन नें माँ सुधा से फोन पर बात की| और घर आनें का समय पूंछा| उसके बाद वह घर से निकल गया|वजनदार चीज सिर में लगनें से हुई अमन की मौत
पुलिस नें शव का पोस्टमार्टम कराया| पोस्टमार्टम डॉ० सुमित सिंह ने किया| जिसमे उसके माथे पर दो चोटें और सिर के पीछे एक बड़ी चोट मिली|  पोस्टमार्टम में किसी वजनदार चीज लगनें से उसकी मौत हुई|
क्षेत्राधिकारी नगर नितेश कुमार नें बताया कि अभी कुछ कहा नही जा सकता| पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जायेगी|