सपा ने जारी की आधी-अधूरी जिला पंचायत प्रत्याशियों की सूची

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-CONG.

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समाजवादी पार्टी नें भी आधी अधूरी जिला पंचायत की सूची जारी कर दी| जिसमे बढपुर, राजेपुर व शमसाबाद के प्रत्याशी घोषित कर दिये है| अभी अन्य की सूची जारी होना है|
प्रदेश नेतृत्व के अनुमोदन के बाद जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी के द्वारा भेजी ही जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गयी| जिसमे बढपुर प्रथम से नन्द राम जाटव की पत्नी रामा देवी, द्वितीय में श्रंगारवती के साथ ही पवन गौतम की पत्नी मेनका गौतम को बढ़पुर तृतीय से प्रत्याशी बनाया गया है|
विकास खंड राजेपुर क्षेत्र के प्रथम में पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव के खासम-खास मनमोहन मिश्रा की पत्नी मोहिनी मिश्रा को प्रत्याशी बनाया गया है| इसके साथ ही पूर्व विधायक विजय सिंह के खास कांग्रेस नेता राजेश पाठक की पत्नी विनीता पाठक को सपा ने राजेपुर द्वितीय से टिकट दिया है| राजेपुर चतुर्थ से चन्नू यादव के पुत्र आर्यन यादव को प्रत्याशी बनाया गया है|
विकास खंड शमसाबाद क्षेत्र प्रथम से रामपाल सिंह के पुत्र बृजेश पाल को समर्थन दिया गया है| द्वितीय सीट से प्रदीप राजपूत, तृतीय सीट से पूजा दिवाकर व चतुर्थ सीट से पूर्व विधायक व पूर्व सपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह यादव के परिवारी रानू यादव को प्रत्याशी बनाया गया है | अभी कमालगंज, मोहम्मदाबाद, कायमगंज व नवाबगंज के प्रत्याशी अभी घोषित नही हुए हैं|
सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी नें जेएनआई को बताया कि राजेश पाठक नें सपा ज्वाइन कर ली| इस लिए उन्हें पार्टी नें प्रत्याशी बनाया| वहीं जो बचे हुए वार्ड हैं एक दो दिन में घोषित हों जायेंगे|