फालोअप: महिला सहित दो हत्याओं का खुलासा करनें में नाकाम साबित हो रही पुलिस

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई दो हत्याओं का खुलासा करनें में पुलिस नाकाम साबित हो रही है| पुलिस कई महीनें गुजर जानें के बाद अँधेरे में तीर चला रही है|
विदित है कि बीते लगभग 6 माह पूर्व 5 अक्तूबर को थाना क्षेत्र के फखरपुर सोतानाला में सुबह कुछ ग्रामीणों नें नर कंकाल पड़ा देखा| कंकाल 85 नम्बर की अंडरवियर और लाल रंग की बनियान पहने हुआ था| कंकाल देखकर मृतक की उम्र लगभग 28 वर्षीय बतायी गयी है| पुलिस नें कंकाल का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया|
वहीं दूसरी घटना बीते 29 दिसम्बर 2020 को थाना क्षेत्र के ग्राम खुशहाली नगला निवासी कृष्णवीर यादव के खेत में एक अज्ञात महिला की अधजला शव बरामद हुआ था| उसकी गला दबाकर हत्या करनें के बाद शव जलाया गया था| लेकिन अभी भी पुलिस उसकी ना ही शिनाख्त कर पायी| दोनों ही मामलों पुलिस हवा में तीर चला रही है| अभी तक पुलिस की जाँच एक कदम भी नही चली|  थानाध्यक्ष जसवंत सिंह नें जेएनआई को बताया कि जांच चल रही है जांच पूर्ण होने पर खुलासा करा दिया जाएगा सर्विलांस के जरिए लगातार जांच की जा रही हैं|