कछुआ चाल चलता मिला गौशाला निर्माण, ठेकेदार को कड़ी फटकार

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद संवाददाता) बीते लगभग 6 महीने से निर्माणाधीन गौशाला देखकर जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह का पारा चढ़ गया| उन्होंने ठेकेदार की कड़ी फटकार लगाकर जल्दसे जल्द निर्माण पूर्ण करनें के निर्देश दिये|
शुक्रवार को दोपहर अचानक पंहुचे डीएम मानवेन्द्र सिंह को देखकर कर्मचारी सन्न रह गये| डीएम नें लगभग बीते 6 महीनें से चल रहे निर्माण कार्य को देखा| लेकिन उन्हे निर्माण कार्य पूर्ण नही मिला| वहीं गौशाला निर्माण को 1 करोंड़ 65 लाख का टेंडर हुआ है| जिसमे से 82 लाख 95 हजार की धनराशि शासन से स्वीकृत भी कर दी है| इसके बाद भी निर्माण कार्य में देरी होनें पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की| उन्होंने जल्द से जल्द निर्माण पूर्ण करनें के निर्देश दिये|
इस दौरान पूर्व चेयरमैंन विजय गुप्ता, तहसीलदार कायमगंज प्रदीप कुमार, नगर पंचायत मुनीब अहमद, थानाध्यक्ष आर के रावत आदि रहे|