आगामी चुनाव में नही आयेगी गांजा पीने वालों की सरकार

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भाजपा सरकार के खिलाफ महान हुई साइकिल अब उसके विरोध में रफ्तार भी पकड़ने लगी है| सोमवार को आयोजित हो रही अधिकार रैली को लेकर तो यही कायस लगाये जा रहें है| महान दल को साइकिल की सबारी कराने के पीछे सपा की मंशा कुशवाह, शाक्य आदि विरादरी को अपने खेमे में मिलानें की है|
सोमवार को सपा व महान दल के बीच आयोजित होनें जा रही अधिकार रैली को लेकर महान दल के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार यादव नें सपा के अमृतपुर प्रभारी सचिन सिंह यादव के नई बस्ती स्थित आवास पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया|  जिसमे महान दल के प्रदेश अध्यक्ष नें कहा कि सदन में बैठकर सीएम योगी ठोको शब्द का इस्तेमाल करते हैं| उन्होंने कहा कि ठोंको वाला मुख्यमंत्री नही गुंडा हो सकता है| सीएम नें प्रदेश के अतिक्रमण के तहत बने धार्मिक स्थलों को तोड़ने के आदेश दिये हैं| लेकिन वह ध्यान रखें धार्मिक स्थल तोड़ने पर पक्षपात ना करें|
प्रदेश अध्यक्ष नें कहा कि सरकार भेदभाव अपराधियों में  भी कर रही है| विकास दुबे की गाड़ी पलट जाती है लेकिन धनंजय सिंह की गाड़ी नही पलटती है| जनता सब जान चुकी है| आगामी विधान सभा चुनाव में बाबा को कमंडल लेकर गोरखपुर पीठ भेजना है| सरकार साफ-सुथरी छविवाले सपा सुप्रीमो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अपनी मानसिकता साफ कर रही है| इस लिए अब दोबारा गांजा पीने वालों की सरकार नही आयेगी| |
उन्होंने कहा कि प्रदेश के कुशवाह, शाक्य व अन्य सम्बन्धित विरादरी के लोग महान दल के साथ है किसी बीजेपी नेता के साथ नही है| जब-जब बीजेपी सरकार आयी है तब-तब देश के 95 प्रतिशत लोगों की अर्थ व्यवस्था बिगड़ी है|
सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी, जिला महासचिव मंदीप यादव, सचिन सिंह यादव, महेंद्र सिंह  कटियार, महान दल जिलाध्यक्ष सर्वेश शाक्य, महानदल जिला प्रभारी जेपी मौर्य आदि रहे|