सपा और बसपा की सरकारों नें प्रदेश को बनाया बीमारू

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) योगी सरकार के चार साल पूर्ण होनें के चलते शनिवार को आवास विकास एस्थित भाजपा जिला कार्यालय पर शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने की।
भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा योगी सरकार में उत्तर प्रदेश हर क्षेत्र में देश के अन्य राज्यों की तुलना में प्रथम स्थान पर दिखाई दे रहा है|  योगी सरकार गरीबों को समर्पित सरकार है, 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के समस्त विधानसभाओं एवं ब्लॉकों में कार्यक्रम आयोजित हुए हैं।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ० रजनी सरीन ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना स्वच्छ भारत मिशन किसान सम्मान निधि सौभाग्य योजना जैसी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सीधा जनता से जुड़ने का कार्य किया है इन योजनाओं के माध्यम से जनता को लाभ पहुंचाया जा रहा है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ भूदेव सिंह राजपूत ने कहा पिछले 15 वर्षों के सपा और बसपा के शासनकाल में प्रदेश बीमारू राज्य की स्थिति पर पहुंच गया था लेकिन योगी सरकार आने के बाद केवल 4 साल में ही आज हर क्षेत्र में उत्तर प्रदेश अब्बल दिखाई दे रहा है। सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी सरकार ने गांव से लेकर शहर तक अनेक योजनाओं के माध्यम से विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।
ठा० वीरेंद्र सिंह राठौर,पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार ने विचार व्यक्त किये| संजीव गुप्ता, पूर्व जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंह राठौर, मोहन अग्रवाल, सभासद पप्पू सोनी, आदेश गुप्ता, प्रबल त्रिपाठी जिला मंत्री अभिषेक त्रिवेदी जिला मंत्री अभिषेक बाथम, पूर्वी नगर मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, पश्चिम नगर मंडल अध्यक्ष विकास पांडेय आदि रहे|
जहानगंज के एक कोल्ड में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया| विधायक भोजपुर नागेन्द्र सिंह राठौर, डीडीओ दुर्गा दत्त शुक्ला आदि रहे|