बार चुनाव की फाइनल मतदाता सूची का प्रकाशन

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिला बार एसोसिएशन की चुनाव प्रक्रिया तेज होती हा रही है| शुक्रवार को चुनाव समिति नें मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया| जिससे अब चुनावी सरगर्मी और तेज हो गयी है| दावेदार अपनी चुनाव गणित फीट करनें में जुट गयें हैं|
बार चुनाव समिति के सदस्य अधिवक्ता डॉ० दीपक द्विवेदी, डॉ० अनुपम दुबे व शिव प्रताप सिंह चीनू नें बार चुनाव कीमतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया| उन्होंने कहा कि मुख्य सूची में कुल 693 मतदाता व अतिरिक्त सूची में कुल 22 मतदाता हैं| कुल मिलाकर 715 वैध मतदाता के नाम प्रकाशित किये गये है| लिहाजा सीओपी कार्ड धारक या नये पंजीकरण वाले सदस्य दो अभी दो वर्ष के है का नाम मतदाता सूची में आने से रह गया है| वह 24 मार्च तक अपना प्रार्थना पत्र फार्म सीओपी कार्ड या पंजीकरण प्रमाणपत्र प्रस्तुत कर सकते है| आगामी 1 अप्रैल को  नामांकन पत्रों की बिक्री की जायेगी| उस दिन अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे| नामांकन शुल्क 24 मार्च को घोषित होगा|