साहित्य सत्य और शिव व सौन्दर्य की अभिव्यक्ति

FARRUKHABAD NEWS सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) वीणा साहित्य परिषद की तरफ से शहर के महादेव प्रसाद स्ट्रीट में सरस काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया| जिसमे जाने मानें वाणी पुत्रों नें अपनी-अपनी रचनाओं से श्रोताओं को आनंदित किया|
साहित्य पर चर्चा के दौरान परिषद के अध्यक्ष प्रो० रामबाबू मिश्रा नें कहा कि साहित्य राष्ट्र की संजीबनी शक्ति है| मानवीय चेतना का जागरण मन्त्र है| संतोष पाण्डेय नें साहित्य की आत्मा पर प्रकाश डाला| कवि शिव ओम अंबर नें कहा कि साहित्य मानवता का मंगलगान है| आचार्य ज्योती स्वरूप अग्निहोत्री नें कहा कि साहित्य सत्य और शिव व सौन्दर्य की अभिव्यक्ति है| इसके साथ ही कवियों नें अपनी अपनी रचनाओं को पढ़ा| युवा कवि व परिषद के महामंत्री दिलीप कश्यप नें कहा कि मानव का हनन कर फैलाया अतिवाद|
इस दौरान अध्यक्षता साहित्यकार संतोष पाण्डेय नें की| कार्यक्रम का संयोजन रामशंकर अबोध व रामौतार शर्मा इंदु नें किया|