सराफा की दुकान का शटर तोड़कर जेबरात चोरी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता) बीती रात चोरों नें सर्राफ की दुकान का शटर तोड़कर जेबरात चोरी कर लिए गये| घटना के बाद पुलिस जाँच कर रही है|
थाना क्षेत्र के ग्राम रठौरा मोद्द्दीनपुर निवासी बृजेश पटेल की महरूपुर बिजल में दुकान है| बीती रात चोरों नें दुकान का शटर तोड़ा और दुकान में दाखिल हो गये| जिसके बाद उन्होंने दुकान में रखे जेबरात चोरी कर लिये| सुबह जानकारी होनें पर हड़कंप मच गया|सराफा बृजेश पटेल नें बताया कि एक सोनें की चेन व चांदी के जेबरात आदि चोरी कर ले गये| पुलिस घटना में जाँच कर रही है|