कुकर्मी चिकित्सक महेंद्र गुप्ता के खिलाफ एसपी से शिकायत

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कथित कुकर्मी चिकित्सक महेंद्र गुप्ता के खिलाफ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा से शिकायत की गयी है| जिसके चलते अब चिकित्सक पर कानून का पंजा कस सकता है|
दरअसल कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के जिसे एक गाँव निवासी पीड़ित युवक के पिता नें पुलिस अधीक्षक से भेट की| जिसमे उसनें कहा कि कायमगंज क्षेत्र के नेत्र परीक्षक महेंद्र गुप्ता जो जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है| वह क्षेत्र के नाबालिक लडकें-लडकियों को बहला-फुसला कर अपने अस्पताल में ले जाता और उनकी अश्लील वीडियो बनाता है| बीते 23 जून 2020 को महेंद्र गुप्ता आया और नाबालिक बच्चो को एकत्रित किया जिसमें उसका पुत्र भी था| उन्हें वह अपने मोहल्ला जटवारा स्थित अपने अस्पताल ले गया जहाँ अश्लील वीडियो दिखाकर शिकायत कर्ता के पुत्र के कपड़े लड़कियों को बुलाकर जबरदस्ती उतरवानें को कहा जब मना किया इसके साथ ही फर्जी पुलिस से उसका उत्पीडन कराया|
शिकायत कर्ता नें आरोप लगाया कि पूरे मामले का वीडियो बनाकर उसे महेंद्र गुप्ता नें बीते 11 फरवरी 2021 को वायरल कर दिया| इसकी जानकारी जब शिकायत कर्ता और ऊसके पीड़ित के पुत्र को हुई तो उसकी मानसिक, सामाजिक काफी आघात लगा| जब इसकी शिकायत कथित चिकित्सक से की तो उसनें जान से मारनें की धमकी दी|
सेक्स रैकेट भी चलानें का आरोप
शिकायत कर्ता नें एसपी को दिये प्रार्थना पत्र में कहा कि क्षेत्र में चर्चा है कि महेंद्र गुप्ता अपने अस्पताल के आड में सेक्स रेकेट भी चलाता है| अबोध बालक-बालिकाओं को अपने जाल में फंसाकर उनकी अश्लील वीडियो बनाकर उन वीडियो की बिक्री करता है| महेंद्र गुप्ता बीते कई वर्षों से यह धंधा कर रहा है| जिसके कई वीडियो वायरल हो चुके है|
कार में लिखा रखा एसएचओ क्राइम प्रोवेंशन लखनऊ
शिकायत कर्ता ने एसपी को बताया कि महेंद्र गुप्ता अपनी कार पर एसएचओ क्राइम प्रोवेंशन लखनऊ लिखकर घूम रहा है| जिसका वह गलत प्रयोग कर रहा है|