रंगारंग कार्यक्रमों के बीच विजय नें काटा महोत्सव का फीता

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) रंगारंग कार्यक्रमों के मध्य फतेहगढ़ महोत्सव का आगाज हुआ| इस दौरान विजय यादव नें फीता काटकर महोत्सव का शुभारम्भ कर दिया|
शनिवार शाम फतेहगढ़ के डीएन डिग्री कालेज परिसर में महोत्सव के लिए पांडाल लगाया गया| विशाल मंच बनाकर उस पर कार्यक्रमों का आयोजन शुरू हुआ| शाम को महोत्सव के मुख्य संरक्षक व निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य विजय यादव नें फीता काटकर महोत्सव का शुभारम्भ किया| उनके साथ राजा शमसी भी रहे| रखा बालिका इंटर कालेज की छात्राओं नें रंगारंग कार्यक्रम पेश किये|
शुभारम्भ के दौरान दलीय सीमाँए भी टूटी| प्रसपा नेत्री अर्चना राठौर, भाजपा नेता व कालेज के प्राचार्य डॉ० मुकेश राठौर, सपा नेता युनूस अंसारी, प्रसपा जिलाध्यक्ष अनस सिद्दीकी मुख्य रूप से रखे| विजय यादव नें कहा महोत्सव गंगा-जमुनी तहजीब व सर्व धर्म का एक केंद्र बनेगा| जिससे हम सभी को बहुत कुछ सिखने समझनें को मिलेगा|
रिजवान अहमद ताज, शाकिर अली मंसूरी, अनिल मिश्रा आदि रहे|