नगर मजिस्ट्रेट बोले यह तो ट्रेलर पिक्चर अभी बांकी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शनिवार को उस समय अचानक हड़कंप मच गया जब दलबल के साथ नगर मजिस्ट्रेट नें प्रबंधित डिस्पोजल की गोदाम में छापेमारी कर दी| जिसके बाद गोदाम से भारी मात्रा में डिस्पोजल बरामद हुए| जिन्हें कब्जे में ले लिया गया|
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला घमंडी कूंचा निवासी गौतम पुत्र विष्णु गुप्ता की लिंजीगंज में गोदाम नंबर 6 के निकट एक गोदाम है| जिसमे शनिवार दोपहर बाद जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य, अधिशासी अधिकारी रविन्द्र कुमार, शहर कोतवाल वेद प्रकाश पाण्डेय नें भारी दल-बल के साथ छापेमारी की| जिससे हड़कंप मच गया|
गोदाम से दो ट्रक दो ट्रैक्टर एक नगरपालिका का डंपर भरकर डिस्पोजल बरामद हुआ| जिसे पालिका क कब्जे में दे दिया गया| भारी मात्रा में डिस्पोजल बरामद होनें से व्यापारियों में भी हड़कंप है| व्यापारी विष्णु गुप्ता और छोटे नें अधिकारियों से कहा कि व्यापारियों को बेबजाह परेशान किया जा रहा है| वहाँ क्यों कार्यवाही नही होती जहाँ डिस्पोजल बनता है| त्यौहार के टाइम व्यापारी क्या आत्महत्या कर ले| व्यापारी नेता कमलेश गुप्ता का कहना है कि अपने तरीके से कार्यवाही करेंगे| व्यापारी के पास सभी सामान के पक्के बिल हैं| भारी मात्रा में व्यापारी की गोदाम में डिस्पोजल बरामद होनें से व्यापारियों में भगदड़ है| वहीं नगर मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य नें कहा कि अभी तो केबल ट्रेलर था पिक्चर अभी बांकी है|
अतिक्रमण पर भी नगर मजिस्ट्रेट सख्त
नगर मजिस्ट्रेट नें व्यापारियों को सख्त हिदायत दी कि सभी व्यापारी अपना अतिक्रमण हटा लें| दुकान के बाहर कोई सामान नही लगेगा| जो भी ग्राहक आयेगा वह दुकान के भीतर से सामान खरीदेगा| रंग बेंचने वालों को हिदायत दी कि कोई भी व्यापारी कैमिकल युक्त रंग नही बेंचे नही तो कार्यवाही होगी|