जिला पंचायत की हर सीट पर कांग्रेस उतारेगी प्रत्याशी

FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics-CONG.

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कांग्रेस भी सपा, भाजपा की तरह ही जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव में दांव खेलनें की तैयारी तेज कर दी है| कांग्रेस नें शुक्रवार को जिला पंचायत की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी|
फतेहगढ़ के भोलेपुर स्थित कांग्रेस के कार्यालय में आयोजित बैठक में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव  प्रकाश प्रधान मुख्य अतिथि के रूप में रहे| उन्होंने कहा कि प्रकाश प्रधान जी ने कहा कि कांग्रेस पूरे यूपी में पंचायत चुनाव लड़ेगी, जनपद फर्रुखाबाद की जिला पंचायत सदस्य की सभी सीटों पर पार्टी अपने उम्मीदवार लड़ाएगी| पार्टी सभी सीटों पर दमदारी से चुनाव लड़ेगी , उन्होंने आगे कहा कि पार्टी के समर्थन से चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार अतिशीघ्र जिला उपाध्यक्ष संगठन रमेशचंद्र कठेरिया एवं जिला उपाध्यक्ष प्रशासन मनोज गंगवार को अपना आवेदन सौप दें| प्रत्येक जिला पंचायत सदस्य की सीट पर कांग्रेस अपना प्रभारी नियुक्त करेगी| पार्टी प्रत्याशी कांग्रेस का झंडा बैनर एवं पोस्टर लगाकर अपना प्रचार प्रसार करेंगे |
कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कटियार ने कहा कि कांग्रेस पंचायत चुनाव दमदार से लड़ेगी| निश्चित रूप से अपना परचम लहराएगी | इस दौरान प्रदेश सचिव कौशलेंद्र सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, श्रीकृष्ण गौतम, जिला प्रवक्ता राजेंद्र नारायण मिश्र, रमेश चंद कठेरिया, मनोज गंगवार, इरफान प्रधान, अभय यादव, कृष्ण गोपाल मिश्रा वसीमजमा खां, डॉ० अरुण अग्निहोत्री, अनुपमा शर्मा, युवा जिलाध्यक्ष शुभम तिवारी आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे l