माघ पूर्णिमा पर गंगा में लगाई पुण्य की डुबकी

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार नए माह की शुरुआत पूर्णिमा से ही होती है| मेला रामनगरिया में भी शनिवार को रौनक रही| श्रद्धालुओं नें गंगा में डुबकी लगाने के बाद मेले का आनन्द लिया|
शनिवार भोर से लोग गंगा स्नान के लिए पंहुचने लगे| जिसके चलते पांचाल घाट पर भीड़ हो गयी| पतित पावनी मां गंगा में स्नान कर भक्तों ने विधि विधान से भगवान विष्णु का पूजन किया और दान दिया। स्नान के बाद भक्त गंगाजल लेकर भगवान का श्रृंगार पूजन करते रहे। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने जरूरतमंदों को दान कर किया। गंगा घाट पर स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मां गंगा की आरती और भगवान विष्णु का स्मरण किया। पिछले वर्षों की तुलना में इस बार गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ कम ही रही। सीमित संख्या में पहुंचे श्रद्धालु गंगा स्नान कर पूजन किया। मान्यता है कि पूर्णिमा के दिन दान व स्नान करने से बत्तीस गुना ज्यादा फल की प्राप्ति होती है। भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है और चंद्रमा इस दिन अपनी पूर्ण कलाओं में होता है।
घर वापसी करनें लगे कल्पवासी: कल्पवासियों नें अपने घरों की तरफ रुख कर दिया| जिसके चलते उनके परिजन ट्रैक्टर आदि लेकर मेला पंहुचे| दिन में भी गंगा स्नान के बाद दर्जनों श्रद्धालु अपने घरों को रवाना हुए| रात में भी घर वापसी का दौर चलेगा| इसके साथ ही अधिकतर श्रद्धालु रविवार को सुबह गंगा स्नान के बाद घर रवाना होंगे|
जाम की समस्या से श्रद्धालुओं को रही राहत
जाम की झाम से ट्राफिक पुलिस व पुलिस की सक्रियता से शनिवार को लोगों को जूझना नही पड़ा| कादरी गेट पांचाल घाट मार्ग में रास्ते में पुलिस नें चार पहिया वाहनों को जाने से रोंक दिया| जिससे आधी दूर से श्रद्धालु पैदल गंगा स्नान को पंहुचे| मेले में भी भीड़ देखनें लायक हुई|