पंचायत चुनाव से पूर्व 20 चौकी इंचार्ज की तैंनाती में बड़ा फेरबदल

FARRUKHABAD NEWS सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शासन और सरकार की मंशा के अनिरूप पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपादित करानें के चलते पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा नें आधी रात में अपने महकमें की नींद उड़ा दी| जब उन्होंने 20 चौकी इंचार्जो की तैनाती में फेर बदल कर दिया|
एसपी नें बीती आधी रात को कादरी गेट चौकी इंचार्ज संदीप कुमार को लाइन हाजिर कर दिया| पुलिस लाइन में रमेश यादव को कादरी गेट चौकी का चार्ज दिया गया है| तिकोना चौकी इंचार्ज दीपक त्रिवेदी को भी लाइन हाजिर किया गया है| थाना मऊदरवाजा में तैंनात दारोगा जितेन्द्र सिंह को तिकोना चौकी का इंचार्ज बनाया गया है| एसपी नें अपने पीआरओ ज्ञानेश्वर सिंह को कर्नलगंज चौकी का इंचार्ज बनाया है| पुलिस लाइन से दारोगा दिग्विजय सिंह को मदनपुर मोहम्मदाबाद का चौकी इंचार्ज बनाया है| मदनपुर चौकी इंचार्ज अभय प्रताप सिंह को भोजपुर (मेडिकल कालेज) चौकी का इंचार्ज बनाया गया है|
भोजपुर मेडिकल कालेज चौकी इंचार्ज जय प्रकाश चौहान को लाइन हाजिर किया गया है| पुलिस में तैनात दारोगा उदयभान सिंह को कंपिल के सिवारा चौकी का इंचार्ज बनाया गया है| सिवारा चौकी इंचार्ज देवी प्रसाद गौतम को लाइन हाजिर किया गया है| पुलिस लाइन से दारोगा बलवीर सिंह को अमृतपुर चौकी का इंचार्ज बनाया गया है| अमृतपुर चौकी इंचार्ज चमन सिंह को पुलिस लाइन भेज दिया गया है| पुलिस लाइन में तैनात दारोगा नरेंद्र सिंह को सरह फतेहगढ़ का चौकी इंचार्ज बनाया गया है| मेरापुर में तैंनात दारोगा मोहित मिश्रा को नीवकरोरी का चौकी इंचार्ज बनाया गया है|
नीवकरोरी चौकी इंचार्ज शैलेन्द्र सिंह भदौरिया को लाइन हाजिर किया गया है| पुलिस लाइन में तैंनात दारोगा ओमवीर सिंह को चिलसरा चौकी इंचार्ज बनाया गया है| चिलसरा चौकी इंचार्ज रामकृपाल सिंह को लाइन हाजिर किया है| पुलिस लाइन से इंद्रजीत सिंह को थाना मऊदरवाजा भेजा गया है| पुलिस लाइन से नर सिंह को थाना मेरापुर भेजा गया है|