शहर के अस्थाई अतिक्रमण को लेकर डीएम सख्त

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित उद्योग बंधुओ की बैठक में शहर में लगनें का मुद्दा छाया रहा| जिसको लेकर डीएम शहर में हुए अस्थाई अतिक्रमण को लेकर सख्त हो गयें है| उन्होंने जाम की समस्या से निजात पानें के लिए अस्थाई अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये|
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें कहा कि शहर में अतिक्रमण पर कार्यवाही तो हुई लेकिन जाम की हालत पूर्व की तरह ही है| जिस पर उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप व सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य को शहर का अस्था ई अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये|
बिना पार्किग खड़े वाहनों पर होगी कार्यवाही
डीएम नें कहा कि जो वाहन सड़क पर बिना पार्किंग के खड़े हो उन्हें उठाया जाये|  इसके लिए पालिका को एक गाड़ी खरीदनें के निर्देश दिये| बंदी के बाद भी शहर में धड़ल्ले से हो रहे पॉलीथिन का प्रयोग हो रहा है| इसके लिए उन्होंने अभियान चलाकर थोक विक्रेताओ की दुकानों पर कार्यवाही के निर्देश दिये|
शहर में ई-रिक्शा चालकों का होगा रूट तय 
डीएम नें परिवहन विभाग व नगर पालिका को निर्देश दिये कि शहर में ई-रिक्शा का रूट निर्धारित नही है| जिससे वह समस्या बने हुए है| लिहाजा ई-रिक्शा का रूट निर्धारित किया जाए| उन्होंने आगामी 15 दिन के भीतर कार्यवाही करनें के निर्देश दिये|
गौपालकों पर अधिक जुर्माना बसूली के निर्देश
उन्होंने कहा कि बार-बार चेतावानी के बाद भी गौपालकों नें शहर में अपने मबेशी आवारा छोड़ रखें है| जिस पर उन्होंनें अधिक जुर्माना बसूलनें के निर्देश दिये| व्यापारियों नें बंदरों के आतंक की बात की तो डीएम नें नगरपालिका को निर्देश दिये|
बिजली विभाग के जेई पर कार्यवाही के निर्देश 
व्यापारियों नें चौक पर तैनात जेई के द्वारा व्यवस्था पर ध्यान ना देंने और क्षेत्र में ना रहनें की शिकायत की| जिस पर उन्होंनें अधिशाषी अभियन्ता विधुत शहरी को कार्यवाही करनें के निर्देश दिये|
सीडीओ डॉ० राजेन्द्र पैंसिया, सीएमओ डॉ० वन्दना सिंह, अनिल मिश्रा, अरुण प्रकाश तिवारी (ददुआ), रोहित गोयल आदि रहे|