गंगा का संरक्षण किसी एक की ही जिम्मेदारी नही: डॉ० आशीष गौतम

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मेला रामनगरिया के सांस्कृतिक पांडाल में गंगा गोष्ठी का आयोजन किया गया| जिसमे पंहुचे गंगा समग्र के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ० आशीष गौतम नें कहा कि गंगा का संरक्षण करना केबल एक की ही जिम्मेदारी नही है| हम सभी को इसके लिए आगे आना होगा|
मेला पांडाल में डॉ० आशीष गौतम के साथ जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया| डीएम नें कहा कि वर्ष 2014 के बाद गंगा आस्था में बहुत बड़ा बदलाब हुआ है| हमारी भूमिका क्या है यह हमें तय करना हैं| हमारी चिंता फर्रुखाबाद में बहती गंगा नदी के लिए होनी चाहिए| हमे केबल पुरस्कार के लिए कार्य नही करना है| गंगा संरक्षण एक व्यक्ति या अधिकारी के द्वारा नही किया जा सकता| गंगा संरक्षण के लिए जन सहयोग की बड़ी आवश्यकता है|
मुख्य अतिथि डॉ० आशीष गौतम नें कहा कि जल ही जीवन है और उसी जीवन से हम सभी चल रहें है| गंगा का संरक्षण किसी एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नही है| उन्होंने कहा कि आज गंगा गोष्ठी में हम सभी संकल्प लें कि समग्र जलधाराओं को गंगा मानकर स्वच्छ, निर्मल, पवित्र एवं अविरल रखें| मुख्य अतिथि नें डीएम मानवेन्द्र सिंह को गंगा सफाई में बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया| इसके साथ ही समाजसेवियों को प्रशस्ति पत्र आदि देकर सम्मानित किया| गंगा समग्र के प्रान्त संयोजक राघवेन्द्र सिंह नें नमांमि गंगे योजना की जानकारी दी| कार्यक्रम का संचालन गंगा समग्र के प्रतिनिधि भूपेन्द्र सिंह के द्वारा किया गया|
मुख्य विकास अधिकारी डॉ० राजेन्द्र पैंसिया, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी पीके उपाध्याय, एसडीएम सदर अनिल कुमार, नमांमि गंगे के जिला संयोजक रवि मिश्रा, आदित्य दीक्षित आदि रहे|