वासना दोष के बिना संत कृपा की प्राप्ति सम्भव नही

FARRUKHABAD NEWS सामाजिक

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शहर के बजरिया में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रसपा के प्रदेश सचिव विश्वास गुप्ता नें बजरिया आवास पर चल रही श्रीमदभागवत कथा में मनुष्य के शरीर से वासना के विकार पर विचार व्यक्त किये गये|
कायमगंज से आये आचार्य देवेन्द्र महाराज नें भक्त प्रहलाद के जीवन पर गम्भीरता से प्रकाश डाला| जिसमे ईश्वर से इंसान के सम्बन्ध पर चर्चा हुई| आचार्य नें कहा कि प्रहलाद को माता के गर्भ से ही उन्हें संत सेवा प्रदान की| जिससे प्रहलाद की सभी वासनायें मिट गयीं| जब भगवान नें प्रहलाद स वर मांगने को कहा तो प्रहलाद नें मना कर दिया| बाद में उन्होंनें माँगा प्रभु मेरे भीतर वासना का बीज ही ना रहे| उन्होंने कहा कि वासना दोष के बिना संत की कृपा प्राप्ति सम्भव नही है| सत्संग के दौरान पूरा पांडल श्रद्धा के सागर में डुबकी लगाता दिखा|
इस दौरान रामा देवी गुप्ता, राजेश प्रकाश गुप्ता, आकाश गुप्ता, विशाल गुप्ता, कामिनी गुप्ता, भारती गुप्ता आदि रहे|