पुलिस चेक पोस्ट का एसपी नें किया लोकार्पण

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(कंपिल संवाददाता) रविवार को कम्पिल बदायू मार्ग पर पुलिस चेक पोस्ट अटैना का एसपी अशोक कुमार मीणा नें लोकार्पण किया| उन्होंने कहा कि यह पुलिस सहायता केंद्र सुरक्षा के लिहाज से वरदान साबित होगा|
सीपी चेरिटेविल ट्रस्ट कायमगंज द्वारा गंगा अटैना पुल पर दो कमरों के साथ ही शौचालय का निर्माण कराया गया था| जिसका रविवार को पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा नें लोकार्पण किया| अपराधियों के लिहाज से हमेशा ही असुरक्षित माना जाने वाका अटैना पुल को पुलिस को चेक पोस्ट एक सुरक्षा कबच का कार्य करेगी| क्षेत्र की जनता में भी सुरक्षा का अहसास होगा|
सीओ राजवीर गौर, थानाध्यक्ष जेपी यादव, प्रशिक्षु सीओ विवेक यादव, सीपी विधालय के उप प्रधानाचार्य बीके पान्डेय व मुन्ना लाल गुप्ता आदि रहे|