चरित्र निर्माण शिविर से निकली शोभा यात्रा, हाई-वे रहा जाम

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मेला रामनगरिया में चल रहे वैदिक क्षेत्र चरित्र निर्माण शिविर की ओर से रविवार को मेले में शोभा यात्रा निकाली गई। मेला भ्रमण के दौरान शोभा यात्रा के संतों पर पुष्प वर्षा की गई।
जनपदीय आर्य उपप्रतिनिधि सभा की ओर से लगे वैदिक क्षेत्र चरित्र निर्माण शिविर की ओर से रविवार को विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। शिविर से प्रारंभ होकर यात्रा ने मेले का भ्रमण किया। भक्ता हाथों में ओम के झंडे लिए थे। आर्य समाज के लोगों ने जयकारे लगाए। यात्रा का जगह जगह फूल मालाओं से स्वागत हुआ। मेला प्रशासन पंडाल के पास से यात्रा के गुजरने के दौरान शोभा यात्रा के लोगों का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान आचार्य चंद्रदेव  प्रधान, रामचन्द्र सिंह आर्य आदि रहे|
पैंटून पुल पर हो रही अबैध बसूली
मेला रामनगरिया में पैंटून पुल पर मेले में आने वाले लोगों से अबैध बसूली होती दिखी| मीडिया कर्मियों के आने पर ठेका कर्मी खिसक गये|
हाई-वे पर लगा लम्बा जाम
गंगा के पुल पर दोपहर में काफी लम्बा जाम लग गया| जिससे वाहनों के पहिये काफी देर तक थमे रहे| वाहनों में बैठीं सबारियां तेज धूम में बिलबिला गयीं| कई घंटे बाद जाम खुला|