माँ व चाचा के साथ दिल्ली जा रही 9 वर्षीय बालिका गायब

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सोमवार की देर शाम उस समय हड़कंप मच गया जब पता चला कि 9 वर्षीय बालिका अचानक कहीं गायब हो गयी है| जिसके बाद उसकी काफी तलाश की गयी लेकिन उसका पता नही चला| परिजनों में कोहराम मच गया|
शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सोताबहादुर निवासी सदीना पत्नी असफाक अली अपने देवर इरफान के साथ ही 13 वर्षीय पुत्री अफरीन, 9 वर्षीय सहिन, 7 वर्षीय जैनिस व 5 वर्षीय अलफेस भी साथ में थी| सभी शाम लगभग 8:30 बजे दिल्ली जाने के लिए कादरी गेट पंहुचे| अचानक साहिन कही लापता हो गयी| सदीना और उसके देबर इरफान नें उसको तलाश किया| लेकिन उसका पता नही चला| वहीं घटना के बाद भी पुलिस को जानकारी नही हुई| बालिका की माँ सदीना का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
सीओ सिटी राजवीर सिंह नें बताया कि अभी प्रकरण उनकी जानकारी में नही है| जानकारी की जायेगी|