कांग्रेसी कलेंडर से घर-घर प्रियंका को पंहुचानें का प्रयास

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा शनिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय नगला दीना भोलेपुर फतेहगढ़ पर कांग्रेस पार्टी के कैलेंडर के वितरण को लेकर बैठक हुई|
पार्टी कार्यालय पर जनपद प्रभारी विजय मिश्रा ने कहां की कांग्रेस के कैलेंडर पूरे जिले में वितरित किए जाएंगे, कांग्रेस की विचारधारा से सभी को जोड़ा जाएगा, इस सरकार मैं किसान परेशान है सरकार द्वारा किसान की आवाज को दबाया जा रहा है उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी का जनपद फर्रुखाबाद में संगठन सर्जन अभियान लगातार जारी है|
जिलाध्यक्ष विजय कटियार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के उपरोक्त कैलेंडर जिले के समस्त ब्लॉकों में ब्लॉक अध्यक्षों द्वारा, समस्त न्याय पंचायतों में न्याय पंचायत अध्यक्ष द्वारा जन जन तक पहुंचाए जाएंगे, कैलेंडर के माध्यम से राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के कार्यों को एवं कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा| कैलेंडर के माध्यम से हम अपनी आवाज आम जनता तक पहुंचाने का कार्य करेंगे, उन्होंने आगे कहा कि जनपद की 87 न्याय पंचायतों में से 70 न्याय पंचायत अध्यक्षों की घोषणा की जा चुकी है जो शेष न्याय पंचायत रह गई हैं 4 से 5 दिन के अंदर उन सभी न्याय पंचायत अध्यक्षों की घोषणा कर दी जाएगी|
पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा शहर अध्यक्ष पूर्ण प्रकाश शुक्ला, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद अग्निहोत्री अल्पसंख्यक कांग्रेस जिलाध्यक्ष खालिद उस्मानी, रछपाल राजपूत, श्री कृष्ण गौतम, दिनेश प्रताप सिंह, राकेश सागर आदि ने विचार व्यक्त किये|