बाग में डेढ़ दर्जन बगुले व कबूतर मृत मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) शुक्रवार को सुबह ग्रामीणों नें बाग में लगभग डेढ़ दर्जन बगुले और कबूतर मृत मिलने से हड़कंप मच गया| मामले की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ लग गयी|
थाना क्षेत्र के ग्राम लीलापुर-उधरनपुर निवासी मिंटू सोलंकी के साखू के बाग में शुक्रवार सुबह ग्रामीणों नें लगभग डेढ़ दर्जन बगुले और कबूतर मृत पड़े देखे| जिससे ग्रामीणों की भीड़ लग गयी| कुछ बगुले और कबूतर जमीन में पड़े थे तो कुछ पेंड की टहनियों में मृत लटके हुए थे| मृत बगुलों और कबूतरों के गर्दन के पास से खून निकल रहा था| घटना की सूचना पशु पालन विभाग और वन विभाग को दी गयी|
वन निरीक्षक पुरुषोत्तम सिंह नें बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जायेगा| पशु चिकित्सक को सूचना दी गयी है| इसके साथ ही पशु चिकित्साधिकारी अमृतपुर हरिबंश सिंह नें जेएनआई को बताया कि जानकारी ,मिल गयी है| वह कलेक्ट्रेट में डियूटी पर तैनात हैं| चिकित्सक को भेजकर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी|