प्रसपा में ग्रामीण क्षेत्रों में मिलायी पार्टी की चाबी

FARRUKHABAD NEWS Politics

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के द्वारा गाँव-गाँव पांव-पांव यात्रा निकाली गयी| नेताओं नें ग्रामीणों से सम्पर्क कर पार्टी से जोड़ने का प्रयास किया|
संगठन के लोहिया वाहिनी अध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव के साथ जिलाध्यक्ष अनस सिद्दीकी नें यात्रा निकाली| यात्रा ग्राम दौलतपुर चकई सहित अन्य गांवों में भी निकाली| सभी को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया| इसके साथ ही आगामी विधान सभा चुनाव के लिए भी पार्टी को मजबूत करनें के लिए पार्टी नेता जोर लगा रहें है| जिसके चलते प्रसपा नें गाँव की गलियों की तरफ रुख किया है| रिजबान खां, शमसुल खां, केसर हुसैन सहित चार को पार्टी की सदस्यता भी दिलायी| लाल मियां खां, धर्मेन्द्र यादव आदि रहे|