घर के निकट पेंड पर झूलती मिली युवक की लाश

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) घर के निकट पेंड पर युवक का शव झूलता मिला| जिससे कोहराम मच गया| पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिघामऊ निवसी 18 वर्षीय सर्वेन्द्र पुत्र लालाराम बीते दिन दोपहर तीन बजे घर से निकला था| लेकिन जब शाम तक घर नही लौटा तो उसकी भाभी सुनीता पत्नी अरविन्द नें उसे फोन किया| जिस पर सर्वेन्द्र नें कुछ देर में घर आने की बात कही| लेकिन वह घर नही लौटा| शनिवार सुबह जब सर्वेन्द्र की बहन अनीता जब शौच करने के लिए निकली तो उसने सर्वेन्द्र का शव गाँव के बाहर आम के पेड़ पर लटका हुआ मिला| जिसकी सूचना उसने परिजनों को दी| जिससे घटना स्थल पर  ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी| मृतक के भाई अरविंद ने गांव के ही 5 लोगों के खिलाफ हत्या कर शव  पेड़ पर लटका देने की तहरीर दी| परिजनों नें शव को नीचे उतार कर पुलिस को जानकारी दी| जिसके बाद उपनिरीक्षक अमित कुमार मौके पर आ गये| उन्होंने जाँच कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|