चीनू व पवन सहित कई सपा में शामिल, प्रसपा प्रदेश सचिव नें भी जोड़े तार

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सपा सुप्रीमों की साइकिल पर जिले के कुछ प्रमुख चेहरे सबार हो गये| जिससे सपा का कद बढ़ा है| प्रसपा नेता  नें भी तार जोडे|
सोमवार को सुबह लगभग 7:30 बजे प्रसपा प्रदेश सचिव विश्वास गुप्ता नें निरीक्षण भवन पंहुचे| उन्होंने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव यादव से व्यक्तिगत भेट की| जिससे उनके भी सपा में जल्द शामिल होनें की चर्चा थी| विश्वास नें काफी देर बात की| विश्वास नें बताया कि उनसे पुराने सम्बन्ध है| इस लिए भेट करने गये थे| वह सपा में शामिल नही हैं|
वही पूर्व जिला पंचायत सदस्य पवन गौतम व बार एसोसिएशन चुनाव समिति के सदस्य एडवोकेट शिवप्रताप उर्फ चीनू नें पूर्व मुख्यमंत्री के सामने साइकिल की सबारी कर ली| लोक अधिकारी मंच के जिलाध्यक्ष व समाज सेवी डॉ० अरविन्द गुप्ता नें भी अखिलेश यादव से भेट की और पूर्व सांसद मुन्नू बाबू के घर पर अखिलेश के साथ नाश्ता किया| जिससे राजनीतिगर्म हुई| फिलहाल डॉ० अरविंद नें भी अभी सपा में शामिल होनें होनें की पुष्टि नही की है|