पुष्प वर्षा के विहंगम माहौल के बीच निकली वंदे मातरम् यात्रा

FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) नगर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर वंदेमातरम् यात्रा निकाली गयी| यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया| पुष्प वर्ष और वंदे मातरम् व भारत माता के नारों के बीच निकली यात्रा में देश भक्ति गीतों पर युवा अपने कदम थिरकनें से नही रोंक सके|
शहर के पांडेश्वर नाथ मंदिर से युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा के नेतृत्व में निकली यात्रा भगवा पकड़ी और हाथ के केसरिया झंडा लिए युवा सड़कों पर कदमताल करते नजर आये| हाथों में तिरंगा लेकर निकले युवा वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाते हुए चल रहे थे।
यात्रा में भारत माता की झांकी भी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही|  यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा यात्रा पांडेश्वर नाथ मंदिर से चलकर, रेलवे रोड़, त्रिपोलिया चौक, नेहरू रोड, घुमना बाजार, लालसराय और लालदरवाजा से होती हुई स्वराज कुटीर में समाप्त हुई।  यात्रा में विभिन्न हिंदूवादी और सामाजिक संगठनों के साथ ही भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा आदि कई सत्ता के लोग भी नजर आये| इसके साथ ही हजारों लोगों ने भाग लिया। पुलिस ने भी सड़क पर यात्रा को लेकर बेहतर इंतजाम किये| जगह-जगह पुलिस तैनात कर दी गयी|
यात्रा में शामिल डीजे में लगी आग
यात्रा में शामिल डीजे को तेज आबाज में बजाने से उसमे लगे स्पीकर में धुंआ निकलने लगा| जिससे अचानक भगदड़ मच गयी| डीजे के साउंड में तेज धुंआ निकलता देख डीजे को कुछ देर के लिए बंद कर उसमें पानी डालकर आग बुझा दी| जिसके बाद डीजे शुरू कर दिया गया|
अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, जिलाध्यक्ष क्रांति पाठक, प्रदेश सचिव सौरभ मिश्रा, अंकित तिवारी,  गुड्डू पंडित, सत्यवृत पाण्डेय, बब्बन दुबे, रोहित दीक्षित, प्रमोद दीक्षित, सचिन शर्मा, प्रदीप शुक्ला, अमन गुप्ता, प्रशांत पाण्डेय, सत्यम कुशवाह, मुनीश मिश्रा, रवि मिश्रा, आदित्य दीक्षित,
विपिन अवस्थी, मोहन अवस्थी आदि रहे|