शिकायत लेकर आये फरियादियों के हाथ फिलहाल लगी मायूसी

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुए तहसील दिवस में आये फरियादियों के हाथ में अधिकतर के हाथ केबल मायूसी लगी| लेकिन डीएम नें बची हुई शिकायतों का निस्तारण एक सप्ताह के भीतर करने के निर्देश दिये|
तहसील सदर में जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह सम्पूर्ण समाधान दिवस में समस्याओं को सुना| इस दौरान रोडबेज बस अड्डा निवासी मंजू दीक्षित पत्नी संजू दीक्षित नें जिलाधिकारी को शिकायत करते हुए कहा कि वह 50 वर्षो से अपनी दुकान बस अड्डे के सामने रखे थी| बीते 13 जनवरी को उसे अतिक्रमण के नाम पर तोड़ दिया गया| जिससे परिवार खुले में रहने को मजबूर है| पति संजू दीक्षित भी बीमार हैं| उसके दो जबान बेटियाँ हैं| नगर मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य के भरोसे के बाद भी अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई| डीएम नें मदद का भरोसा दिया|
इसके अलावा भूमि और अबैध कब्जे, सरकारी योजनाओं से सम्बन्धित कुल 92 शिकायतें पंहुची| जिसमे से केबल 7 को ही मौके पर न्याय मिल सका| कुल 85 फरियादी बिना न्याय के भरोसे को लेकर घर लौटे| डीएम ने जिम्मेदारों से एक सप्ताह के भीतर बची हुई शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिये|
अमृतपुर में 21 में केबल एक को मिला न्याय
अमृतपुर में मुख्य विकास अधिकारी डॉ० राजेन्द्र पैंसिया नें तहसील दिवस की अध्यक्षता की|  जिसमे मुख्य रूप से ग्राम परतापुर खुर्द के ग्रामीणों नें शिकायत कर उनके गाँव में पोलिंग बूथ बनाये जाने की मांग की| ग्रामीण संजीब कुमार, अरविन्द, ब्रजेश कुमार नें बताया कि उनके गाँव की आबादी 800 है| उसके बाद भी 3 किमी तक उन्हें मतदान करने जाना पड़ता है| तहसील दिवस में कुल 21 फरियादी सरकारी अभिलेखों में दर्ज किये गये जिसमे से न्याय केबल 1 फरियादी को ही न्याय मिल सका| एसडीएम बिजेंद्र कुमार, बीडीओ श्रीप्रकाश आदि रहे| कायमगंज तहसील में एसडीएम सुनील कुमार की अध्यक्षता में तहसील दिबस हुआ| जिसमे कुल 56 शिकायतों में 8 का निस्तारण ही हो सका|