कांकाश पांचाल ब्राह्मण समिति की कमेटी गठित

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) रविवार को श्री कांकाश पांचाल ब्राह्मण समिति की जिला कार्यकारणी की घोषणा कर दी गयी| नव मनोनीत पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत करने की नसीहत दी गयी है|
शहर के बढ़पुर स्थित क्रिश्चियन कालेज के सामने विश्वकर्मा मंदिर में श्री कांकाश पांचाल ब्राह्मण समिति की बैठक का आयोजन हुआ| जिसमे संगठन के पुनर्निर्माण पर विचार हुआ| सर्वसम्मति से पूजा-अर्चना के उपरांत मुन्नालाल शर्मा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष रामपाल शर्मा, महामंत्री रामअवतार शर्मा, प्रबन्धक सर्वेश कुमार को समिति के प्रभारी पर्यवेक्षक ओम प्रकाश शर्मा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी|
इसके साथ ही पर्यवेक्षक रावेन्द्र कुमार शर्मा नें कोषाध्यक्ष आवेश कुमार शर्मा, उपमंत्री इंद्र प्रकाश शर्मा, लेखापरीक्षक सत्यप्रकाश शर्मा व सदस्य विनीत शर्मा, श्याम सुन्दर शर्मा, दीपक शर्मा, सुशील शर्मा, विजय शर्मा, उमाकांत शर्मा, कैलाश चन्द्र शर्मा को शपथ दिलायी| सभी पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत करने की नसीहत मिली|
पुजारी सियाराम शर्मा, शिवम शर्मा, अभिषेक शर्मा, राजेश शर्मा, सुनील कुमार, बीना शर्मा आदि रहे|