भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंचायत चुनाव की परखेंगे तैयारी

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य स्वतंत्र देव सिंह जनपद पंहुचकर पंचायत चुनाव से सम्बंधित तैयारी को परखेंगे और अवश्यक दिशा निर्देश भी देंगे|
प्रदेश अध्यक्ष सोमवार को दोपहर लगभग 12 बजे भाजपा के आवास विकास कार्यालय पर पंहुचेंगें| लगभग दो घंटे यानी 12 बजे से 2 बजे तक वह पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर पार्टी के शीर्ष पदाधिकरियों के साथ बैठक लेंगे| वहीं मिली जानकारी के अनुसार दोपहर दो बजे वह भाजपा के मसेनी सेक्टर के बूथ अध्यक्ष के घर पंहुच कर भोजन करेंगे| तकरीबन 3 बजे से 4 बजे तक वह समन्वय समिति की बैठक लेंगे| इसके बाद 4 बजे से 4:30 बजे तक का समय उनका आरक्षित किया गया है|
इसके बाद वह शाम 4 बजे प्रांशु दत्त द्विवेदी के आवास पर जाकर एक घंटे रुकेंगे| शाम पांच बजे वह कार द्वारा रवाना होंगे|आगमन के समय उनका कई जगह स्वागत का कार्यक्रम भी है| भाजपा ने अधिकतर जगह उन चेहरों को स्वागत की जिम्मेदारी दी है जो आगामी पंचायत चुनाव में पार्टी से चुनाव लड़ने का मन बना रहें है|