दिल्ली से गाँव आये युवक की गोली मारकर हत्या

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) बीती रात युवक के पेट में गोली मारकर जख्मी कर दिया गया| जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया| परिजन उसे लोहिया अस्पताल लेकर पंहुचे| जहाँ से उसे सैफई रिफर कर दिया गया| लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गयी| पुलिस गाँव के ही कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूंछतांछ कर रही है|
थाना क्षेत्र के ग्राम भरखा निवासी 35 वर्षीय गंगापाल पुत्र रामकिशोर पाल दिल्ली में बीते दो वर्षों से रहकर काम कर रहा था| बीते दिन ही वह दिल्ली से घर आया था| बीती रात उसके मकान के पास ही पेट में गोली मार दी गयी| जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया| घायल गंगापाल के जीजा इतनेस पुत्र चिरौंजी लाल निवासी भरखा राजेपुर ने पुलिस को सूचना दी| जिसके बाद उसे सीएचसी राजेपुर लाया| जहाँ से उसे लोहिया अस्पताल भेज दिया गया| लेकिन हालत गंभीर होनें से उसे सैफई रिफर कर दिया गया| लेकिन रास्ते में सैफई ले जाते समय उसकी मौत हो गयी|
पुलिस नें गाँव के ही सुखेंद्र पुत्र नाजर सिंह व राकेश तेली पुत्र बच्चू सिंह निवासी जसूपुर पट्टी को हिरासत में ले लिया| सुखेंद्र और मृतक गंगापाल के बीच दो वर्ष पूर्व विवाद की बात सामने आ रही है| पुलिस जाँच कर रही है|
थानाध्यक्ष देवेन्द्र गंगवार नें बताया कि जाँच की जा रही है| गंगाराम की मौत के सम्बन्ध में तहरीर नही मिली हैं| तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा| आरोपियों से पड़ताल की जा रही है|