बसपा सुप्रीमो के जन्मदिन को लेकर सौपीं जिम्मेदारी

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BSP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती के जन्‍मदिन को पार्टी कार्यकर्ता मनानें की पूरी तैयारी में हैं| जिसके लिए पदाधिकारियों की बैठक कर अवश्यक निर्देश और जिम्मेदारी दी गयीं|
फतेहगढ़ के भोलेपुर स्थित एक गेस्ट हाउस में बसपा की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया| जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य सेक्टर प्रभारी कानपुर मंडल हेमंत प्रताप सिंह, मुख्य सेक्टर प्रभारी कानपुर मंडल नरेंद्र कुशवाह, मुख्य सेक्टर प्रभारी दीप सिंह, प्रवेन्द्र शंखवार रहे| उन्होंने संगठन को मजबूत करने के साथ ही बसपा सुप्रीमो के जन्मदिन को लेकर भी जरूरी दिशा निर्देश दिये गये| जिसमे पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां भी दी गयीं|
जिलाध्यक्ष नगेन्द्र पाल जाटव, सेक्टर प्रभारी राजकुमार गौतम, शिव कुमार गौतम, देश राज शाक्य, विमल वेगी, डॉ० अकलीम अहमद, सत्यपाल जाटव, सुभाष गौंतम आदि रहे|