शिक्षित होनें के लिए अंक नही छात्र का सर्वांगीण विकास भी जरूरी

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) फतेहगढ़ के केन्द्रीय विद्यालय में ब्रिगेडियर राजीव पुरी का विदाई समारोह आयोजित किया गया| इस दौरान ब्रिगेडियर पुरी नें कहा की छात्र के जीवन के परीक्षा परिणाम के अंकों से ज्यादा उसका सर्वागीण विकास जरूरी है| जिससे वह जीवन की दौड़ में बहुत आगे जा सकें|
विदाई समारोह में शामिल होनें केन्द्रीय विद्यालय पंहुचे ब्रिगेडियर राजीव पुरी नें विद्याली परिसर में लगीं महात्मा गाँधी, डॉ० सर्व पल्ली राधाकृष्णन, रविन्द्र नाथ टैगोर, पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम की प्रतिमाओं का लोकार्पण किया| इसके बाद उन्होंने सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जो देश शिक्षित है वही प्रगति करता है| शिक्षा सबको मिली चाहिए| ज्ञान बढ़ानें से बढ़ता है ज्ञान कोई छीन नही सकता| उन्होंने कहा कि पूर्व में देश शिक्षा प्रणाली में कुछ पिछड़ा था| लेकिन अब धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है| उन्होंने कहा कि पढ़ाई के लिए बच्चो को केबल अंक लाना ही जरूरी नही बल्कि सामान्य ज्ञान व खेलकूद समेत हर क्षेत्र का ज्ञान जरुरी है|
आधा दर्जन छात्रों को ऑन लाइन पढ़ाई को दिये स्मार्ट फोन
ऑन लाइन शिक्षा प्रणाली के तहत चल रहे शिक्षण कार्य को आधा दर्जन छात्र स्मार्ट फोन ना होंने के चलते कर नही पा रहे थे| जिसके चलते विद्यालय के पूर्व छात्र डॉ० विशाल अग्रवाल नें आधा दर्जन छात्रों को स्मार्ट फोन उपलब्ध कराये| जिससे छात्रों के चेहरे खिल उठे|
प्रधानाचार्य आरसी पांडेय, पूर्व छात्र ले० कर्नल सर्वेश सिंह यादव, ले० कर्नल नीरज श्रीवास्तव,
एलुमनी एसोसिएशन अध्यक्ष संजय तिवारी, अनिल श्रीवास्तव, अनिल प्रताप सिंह, विमल राठौर, शिक्षक केसी कुशवाह, संजीव कुमार, राकेश शुक्ला, आशीष राठौर, बलराम सिंह, अरुण कुमार आदि रहे| संचालन अध्यापिका सोनल गुप्ता नें किया|