सर्वजीत हत्याकांड में एक माह बाद भी पुलिस खाली हाथ

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीते दो दिसंबर की रात युवक के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी| जिसके बाद उसका शव इटावा-बरेली हाई-वे पर पड़ा मिला था| घटना को धीरे-धीरे एक महीने का समय बीत गया लेकिन अभी भी पुलिस मृतक की हत्या का राजफास नही कर पायी है| एक महीने बाद भी पुलिस की जाँच एक कदम बभी नही चली|
थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम महमदपुर गढिया निवासी सर्वजीत सिंह पुत्र गोरखराम का शव कोतवाली फतेहगढ़ के नेकपुर पुल के निकट इटावा-बरेली हाई पर पड़ा मिला था| परिजनों नें अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था| जिस दिन सर्वजीत का शव मिला उसी दिन पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा नें भी जिले का चार्ज लिया था| वह खुद घटना स्थल पर गये थे|
घटना के खुलासे को स्वाट टीम, सर्विलांस और कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस को लगाया गया था| लेकिन पुलिस एक महीने में जाँच के नाम पर एक कदम भी नही चल पायी है| उधर परिजनों में यह जानने की उत्सुकता है कि आखिर सर्वजीत की हत्या किसने और क्यों की| पुलिस नें उसके गाँव के आस-पास से दर्जन भर लोगों को उठाया भी लेकिन फिर भी हत्या का खुलासा नही हुआ| पुलिस की जाँच बेनतीजा निकली|
अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप नें जेएनआई को बताया कि जाँच की जा रही है| पुलिस टीमें लगी है| जल्द खुलासे का प्रयास किया जा रहा है|