1 करोड़ 65 लाख की लागत से निर्मित पशु शेल्टर होम का लोकार्पण

FARRUKHABAD NEWS सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) नगर पालिका फर्रुखाबाद के द्वारा कान्हा गौशाला एवं गोवंश आश्रय योजनान्तर्गत  1 करोड़ 65 लाख की लागत से निर्मित किये गये ‘पशु शेल्टर होम्स’ का लोकार्पण किया| उन्होंने कहा केबल सरकार के ऊपर गायों की जिम्मेदारी छोड़ना ठीक नही है| हम सभी को उसकी जिमेम्दारी उठाने की जरूरत है|
शनिवार को जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें पशु शेल्टर होम सकवाई का फीता काट व हबन-पूजन के साथ गायों को गुड़ और चना खिलाकर लोकार्पण किया| गौशाला में गोवंश हेतु बेहतर व्यवस्थायें की गई है। गौशाला में गोबर गैस प्लांट भी लगाया गया है जो कि विद्युत ऊर्जा बनाने का भी कार्य करेगा। गौशाला के निर्माण कार्य से फर्रूखाबाद नगरवासी एवं आस-पास के किसानों को निश्चित ही लाभ प्राप्त होगा।
पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल नें कहा कि आस पास के सभी किसान पहली रोटी गाय के नाम दान कर संस्कारों से जुड़े| डीएम नें कहा कि आवारा गोवंश के जिम्मेदार भी हम ही लोग है।हम सभी को गाय के प्रति संवेदनशील रहना चाहिए। किसान भाई गाय को दूध निकालने के बाद छोड़ने वाले चलन का त्याग करें। वर्तमान सरकार द्वारा गोवंश के बेहतर संरक्षण हेतु प्रदेश की प्रत्येक नगर पालिका में कान्हा गोवंश आश्रय स्थल का निर्माण कार्य कराया है। गोवंश के संरक्षण की जिम्मेदारी सरकार के ऊपर न डाले। गोवंश के संरक्षण की जिम्मेदारी स्वयं उठायें। जिलाधिकारी ने सभी किसानों से अपील करते हुए कहा कि सभी किसान गौसेवा से जुड़कर रवी की फसल में गोवंश के बेहतर भरण पोषण हेतु 01-01 कुन्टल भूसा दान करें। एसडीएम सदर अनिल कुमार, पूर्व चेयरमैंन मनोज अग्रवाल आदि भी रहे|