रामनगरिया के लिए गंगा किनारे का हटेगा अतिक्रमण

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मेला रामनगरिया की तैयारी जोरों पर हैं| जिसके चलते जिला प्रशासन नें भी तैयारी तेज कर दी है| शुक्रवार को डीएम-एसपी नें निरीक्षण कर मेला रामनगरिया परिसर का निरीक्षण किया|
आगामी 28 जनवरी को मेला रामनगरिया का शुभारम्भ होना है| जिसको लेकर जिला प्रशासन नें व्यवस्था पर जोर देना शुरू कर दिया| बीते दिनों से समतलीयकरण का कार्य तेजी से चल रहा है| कुछ ही दिन में कल्पवासियों का आना भी शुरू हो जायेगा| शुक्रवार को जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा दल-बल के साथ मेला रामनगरिया पंहुचे| उन्होंने मेला व्यवस्थापक संदीप दीक्षित से जानकारी ली| उन्होंने निर्देश दिये की गंगा के किनारे का अतिक्रमण हटवाने के निर्देश एसडीएम सदर अनिल कुमार को दिये|
इसके साथ ही उन्होंने आगामी दिनों में लगे मेले से इस बार कोरोना को देखते हुए दोगुने क्षेत्र के मेला लगाये जाने के निर्देश दिये| अपर जिलाधिकारी विवेक श्रीवास्तव आदि रहे|