अतिक्रमण अभियान में व्यापारियों की आपस में ही मारपीट, व्यापार मंडल का हुआ विरोध

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बीते कई दिनों से प्रतीक्षारत शहर का अतिक्रमण अभियान आखिर सोमवार को शुरू हो गया| देखते ही देखते लाल दरवाजे से सुर्ख होते विरोध की आग भीड़ की शक्ल में सड़कों पर आ गयी| व्यापारी पुलिस से तो उलझे ही अपने ही साथियों के साथ मारपीट कर दी| कई जगह पुलिस को लाठी पटक कर उन्हें खदेड़ना पड़ा|
सोमवार दोपहर शहर के लाल दरवाजे पर नगर मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य, सीओ राजवीर सिंह और ईओ रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ अतिक्रमण शुरू कर दिया| पूर्व में की गयी मुनादी के बाद भी व्यापारियों नें नाली के ऊपर से अतिक्रमण नही हटाया| जिस पर पालिका की दो जेसीबी अतिक्रमण साफ हटाने के जुट गये|नाली के ऊपर से अतिक्रमण और टिन सेड को भी हटाया गया|
अतिक्रमण अभियान के चलनें से आक्रोशित हजारों की संख्या में व्यापारी सड़क पर आ गया| आक्रोशित व्यापारियों नें बाजार बंद कर दिया| लाल दरबाजे के व्यापारी दीपक कुमार, टिंकू कटियार, रामजी, मनीष कुमार आदि पुलिस से उलझ गये| नगर मजिस्ट्रेट अशोक कुमार से नोकझोंक की| जिस पर पुलिस नें उन्हें चलता किया|
नितगंजा ऊत्तर पानी की टंकी के निकट सेड और खोखे भी हटाये गये| उसी दौरान वहां वहीं पक्की बनी दुकानें हटाने का नम्बर आया तो दुकान मालिक नें अधिकारीयों को अभिलेख दिखाए| लेकिन व्यापारी दीपक आदि इस  बात पर अड़ गये कि यदि उनका अतिक्रमण टूटा है तो सभी का टूटना चाहिए|
उसी दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव मिश्रा बॉबी, नगर अध्यक्ष इकलाख खान , बंटी सरदार आदि मौके पर आये और उन्होंने दुकानें नही तोड़नें की बात कही| जिस पर व्यापारी दीपक के साथ एकत्रित भीड़ नें व्यापार मंडल को खरी-खोंटी सुना दी| यहाँ तक की भीड़ नें गाली-गलौज भी व्यापारी नेताओं से कर दी| बाद में व्यापारी नेता अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ को भी लाया गया|लेकिन बात नही बनी| जिसके बाद ददुआ और व्यापारी वापस लौट गये|
बूरारावाली गली के निकट व्यापारी सिराज और अन्य के साथ मारपीट भी हो गयी| इसके बाद कई बार मारपीट हुई|
वहीं घुमना से चौक के बीच में अधिकतर व्यापारियों नें दुकान के आगे का अतिक्रमण खुद ही हटा लिया| नाली के ऊपर पड़े जाल गैस कटर से काट लिए|