भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गयी| जिसके बाद जाँच करने पंहुची पुलिस नें एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया| घटना के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी है|
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खतराना निवासी युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अंकुर मिश्रा नें बताया कि दोपहर में चाचा के बेटे से विवाद हो गया था| जिसकी तहरीर शाम को पुलिस को दी थी| तहरीर देंने की भनक लगते ही कई लोग लाठी-डंडो और तमंचों से लैस होकर आ गये| उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी| जिससे हड़कंप मच गया|
घटना की सूचना पर कोतवाल वेदप्रकाश पाण्डेय, तिकोना चौकी इंचार्ज दीपक त्रिवेदी मौके पर फोर्स के साथ आ गये| उन्होंने जाँच पड़ताल की| जाँच के दौरान घर के निकट एक संदिग्ध युवक खड़ा मिला उसे पुलिस नें दबोच कर कोतवाली भेज दिया| घटना के सम्बन्ध में पुलिस जाँच में जुटी है|
प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पाण्डेय नें बताया जाँच की जा रही| तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|