अबैध भूमि कब्जा करने वालो पर डीएम सख्त, कड़ी कार्यवाही का फरमान

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(नगर/अमृतपुर/राजेपुर संवाददाता) शनिवार को थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी मान्वेंन्द्र सिंह व पुलिस अधिकारी अशोक कुमार मीणा ने हिस्सा लिया और फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण के निर्देश दिये|
थाना समाधान दिवस पर डीएम-एसपी नें थाना मऊदरवाजा, शमसाबाद एवं कायमगंज में पंहुच कर समस्याओं को सुना| थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम सीठउपुर कुर्मी के प्रधान उमेश द्वारा अबैध कब्जा किये जाने की शिकायत की गयी| जिस पर डीएम नें तत्काल लेखपाल से तत्काल ही संपत्ति कर्क कर ग्राम समाज के खाते में जमा कराने के निर्देश दिये|
आठ नंबर रजिस्टर पर अंकित शातिरों पर हो गुंडा एक्ट की कार्यवाही
अमृतपुर संवाददाता: जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें थाना अमृतपुर का निरीक्षण किया| इस दौरान उन्होंने माल खाना, आवास व हवालात चेक करने के साथ ही उन्होंने बाउंड्री वाल थाने की चौहद्दी में ना होने से दीवान से पूछताछ की| उन्होंने थानाध्यक्ष जसबंत सिंह से कहा कि जिन लोगों के पास तीन लाइसेंस है उनका एक लाइसेंस निरस्त करने की कार्यवाही की जाये| अमृतपुर की ज्ञान देवी पत्नी मदनलाल ने प्रार्थना पत्र डीएम को दिया था| जिस पर डीएम नें तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिये|
थाने में मिली खामियां दुरस्त करने के दिये निर्देश
राजेपुर संवाददाता: 
थाना में उप जिलाधिकारी अमृतपुर बिजेंद्र सिंह नें निरीक्षण किया| जिसमे उन्हें मालखाने का निरीक्षण करने के साथ ही कंप्यूटर कक्ष का भी निरीक्षण किया| हवालात कंडम होने से हवालात में मुलजिम बंद ना करने के निर्देश दिये|  थानाध्यक्ष देवेंद्र गंगवार, कस्बा इंचार्ज संजय मौर्या आदि रहे|