अटल याद: ‘टूटे हुए तारों से फूटे बसंती स्वर’

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर भाजपा नें सेवा दिवस के रूप में मनाया| जिसमे महीयसी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अटल कविताओं को याद किया| उनकी कई कविताओं की चर्चा भी रही|
नगर के रेलवे रोड़ पल्ला मठिया के निकट महीयसी महादेवी वर्मा की प्रतिमा पर भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ| जिसमे पहले प्रतिमा को साफ कर सेवा दिवस का संदेश देनें के बाद कार्यकर्ताओं नें माल्यार्पण किया| इस दौरान महीयसी के मंदिर में
‘टूटे हुए तारों से फूटे बासंती स्वर
पत्थर की छाती मे उग आया नव अंकुर
झरे सब पीले पात
कोयल की कुहुक रात”
कविता लोगों के जहन में गूंज गयी| जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंह राठौर, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, युवा मोर्चा अध्यक्ष मयंक बुंदेला, आई टी सेल अध्यक्ष अभय प्रताप  ,नगर उपाध्यक्ष विजय मिश्रा ,नगर मंत्री विश्राम सिंह ,रोहित शर्मा, हाफिज पुत्तन मिया आदि रहे|