किसान यूनियन नें जुलूस निकाल घेरा सांसद का आवास

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) किसान बिल का विरोध कर रही किसान यूनियन नें सड़क पर जुलूस निकाल कर सांसद मुकेश राजपूत के आवास का घेराव किया और ज्ञापन सीओ सिटी को सौपा|
भाकियू जिलाध्यक्ष अरविन्द शाक्य के नेतृत्व में किसान यूनियन कार्यकर्ता बढ़पुर क्रिश्चियन कालेज मैदान के बाहर एकत्रित हुए| सुरक्षा को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल एकत्रित हो गया था| जिसके बाद पुलिस की निगरानी में भाकियू कार्यकर्ताओं नें जुलूस निकाला और नारेबाजी की| नारेबाजी करते ही किसान ठंडी सड़क स्थित सांसद मुकेश राजपूत के आवास का घेराव किया| जिससे उनका घर छाबनी में तब्दील हो गया|
काफी देर किसान यूनियन नें आवास के बाहर धरना प्रदर्शन किया| सांसद मुकेश राजपूत ने ना होनें पर सीओ सिटी राजवीर सिंह को ज्ञापन सौपा गया|
मंडल अध्यक्ष प्रभाकान्त मिश्रा, रामसेवक सक्सेना, हरिओम अग्निहोत्री, संजीव ठाकुर, राजीव ठाकुर, संजीव यादव गुड्डू यादव, लक्ष्मी शंकर जोशी कुसुम लता, गुड्डी शर्मा, मनोरमा, रजनी तिवारी, प्रमोद शुक्ला आदि रहे|