दरगाह पर प्रसपा नेताओं नें चादरपोशी कर पदयात्रा को दी रफ्तार

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता)  प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) नें गाँव-गाँव पदयात्रा की गुरुवार को दरगाह पर पर चादर चढाने के साथ ही कर दी| दरअसल गाँव-गाँव पदयात्रा के बहाने प्रसपा अपनी राजनैतिक जमीन को उपजाऊ बनानें के लिए पसीना बहा रही है|
गुरुवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष अनस सिद्दीकी के नेतृत्व में प्रदेश सचिव प्रदीप यादव व विश्वास गुप्ता नें शेखपुर दरगाह पर चादर चढाकर सज्जादा नशीन आमिर मियां से दुआ कराई और गाँव-गाँव पदयात्रा आगाज कर दिया| विधान सभा भोजपुर में पार्टी पदयात्रा पहले करेगी| प्रथम दिवस पार्टी नेताओं नें अमानाबाद शेखपुर सहित कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया|
इस दौरान युवजन सभा के जिलाध्यक्ष विमल यादव, अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष शिवम राय हनी,  महिला सभा के राष्ट्रीय सचिव नीलम सिंह आदि रहे|