पांचवे फतेहगढ़ महोत्सव को गुलजार करने की बनी रणनीति

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पांचवें फतेहगढ़ महोत्सव के आयोजन को भव्यता प्रदान करने की रणनीति पर विचार कर उसे अमली जामा पहनने की योजना को अंतिम रूप दिया गया|
फतेहगढ़ के रखा स्थित गिरजादेवी कोल्ड स्टोरेज में आहूत की गयी| जिसकी अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य विजय यादव नें की| विजय यादव नें कहा कि फतेहगढ़ महोत्सव सभी सभी जाति, धर्म के लोगों को एकता के धागे में पिरोने का एक प्लेटफार्म है| जो हम सभी को एक साथ एक मंच पर खड़े होकर समाज के लिए कुछ बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है| इस बार का महोत्सव को गुलजार करने की सभी तैयारी लगभग पूर्ण है|
बैठक में निमंत्रण पत्र वितरित करने की जिम्मेदारी  महोत्सव के सदस्यों को दी गयी है| इसके साथ ही फतेहगढ़ क्षेत्र की जद में आने वाले दुकानदारों को भी निमंत्रण पत्र भेजने का निर्णय लिया गया है| अध्यक्षता अनिल मिश्रा नें की और संचालन राजीव वाजपेयी नें किया|
इस दौरान रिजवान अहमद ताज, शाकिर अली, यूनुस अंसारी, वसीमुज्ज्मा खां, इंद्रा राठौर, अनुसुईया दीक्षित आदि रहे|