हिन्दू महासभा में क्रांति लाने को जिलाध्यक्ष मनोनीत

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) हिन्दू महासभा नें जिले में नये जिलाध्यक्ष के रूप में क्रांति पाठक को मनोनीत किया गया है| जिससे संगठन में नई क्रांति आने की उम्मींद हैं|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के कायमगंज वाईपास पर स्थित एक होटल में अखिल भारत हिन्दू महासभा की बैठक का आयोजन किया गया| जिसकी अध्यक्ष युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा व प्रदेश सचिव सौरभ मिश्रा की अध्यक्षता में की गयी| जिसमे क्रांति पाठक को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया| जिलाध्यक्ष नें जिला महामंत्री रवि शुक्ला, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गौरव यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप शुक्ला, संगठन मंत्री सुमित शुक्ला, प्रशांत पाण्डेय, आशीष दीक्षित, विजय कृपलानी को मनोनीत किया|
मोनू तिवारी, सचिन शर्मा, अनुज श्रीवास्तव, प्रियांशी कश्यप, ज्ञानेंद्र कश्यप, रोहित दीक्षित, भानु प्रताप आदि रहे|