राज्य निगरानी समिति के सदस्य नें अफसरों के कसे पेंच

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) राज्य निगरानी समिति के सदस्य नें जनपद में पंहुच कर सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक कर साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था बनाये और कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिये|
शनिवार को राज्य निगरानी समिति के सदस्य भग्गू लाल वाल्मीकि नें फतेहगढ़ के निरीक्षण भवन पंहुचे| जहाँ उन्होंने जिला पंचायतीराज अधिकारी अमित त्यागी, ईओ नगर पालिका फर्रुखाबाद रविन्द्र कुमार, ईओ कायमगंज सीमा तोमर आदि के साथ बैठक कर हकीकत को परखा और अवश्यक दिशा निर्देश दिये| इसके साथ ही स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ के प्रांतीय मंत्री विनोद मिस्त्री, उपाध्यक्ष नीरज वाल्मीकि आदि नें उन्हें ज्ञापन सौपा| जिसमे संविदा सफाई कर्मियों का नियमिति करण करने, निजीकरण ठेका प्रथा समाप्त करने, सफाई कर्मियों की दो लाख भर्तियाँ प्रदेश में कराये जाने आदि की मांग की गयी|